Homeझारखंडदेश की गरीबी 22 प्रतिशत से घटकर 10 फ़ीसदी पर आ गई:...

देश की गरीबी 22 प्रतिशत से घटकर 10 फ़ीसदी पर आ गई: दीपक प्रकाश

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड भाजपा के अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश (MP Deepak Prakash) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत बोलता है और दुनिया सुनती है।

नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रदेश इकाई ने झारखण्ड की साढ़े तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता (Press Briefing) में दीपक प्रकाश ने कहा कि 2014 और आज में जमीन आसमान का अंतर है।

पिछले आठ वर्षों में देश की गरीबी 22 प्रतिशत से घटकर दस फ़ीसदी पर आ गई। देश में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई।

बेकार कानूनों से जनता को राहत दिलाया गया

आठ वर्षों में 15 नए एम्स बनाए गए, जबकि 2014 तक मात्र सात था। उसमें भी छह अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में बने थे। आठ साल में 170 नए मेडिकल कॉलेज बने, डॉक्टरों की संख्या भी 12 लाख से ज्यादा बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों (Tribal Freedom Fighters) को समर्पित जनजातीय संग्रहालय का निर्माण, बाबा भीमराव से जुड़े पंचतीर्थ का निर्माण, जनजातीय गौरव दिवस और योग दिवस की शुरुआत हुआ।

धारा 370, 35 ए, ट्रिपल तलाक, नागरिकता संशोधन कानून, सवर्ण समाज को आरक्षण, ओबीसी कमिशन को संवैधानिक मान्यता, वन रैंक वन पेंशन में संशोधन व 1450 पुराने और बेकार कानूनों से जनता को राहत दिलाया गया।

प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक (In-charge Shivpujan Pathak) और प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा (Spokesperson Pradeep Sinha) उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

खबरें और भी हैं...