Homeझारखंडझारखंड में 70 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती...

झारखंड में 70 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद सच आया सामने

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा: जिले के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग ने नाबालिग बच्ची को अपने हवस (Lust) का शिकार बनाया।

आरोपी ने बहला फुसलाकर नाबालिग को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप (Rape) किया। पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता का बयान न्यायालय (Court) में कलम बंद किया गया है। पीड़िता के बयान पर 29 मई 2022 को मुफस्सिल थाना में 70 वर्षीय जमादार कुदादा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि पीड़िता को मेडिकल (Medical) कराने के बाद बुधवार को न्यायालय में 164 का बयान कलम बंद किया गया है

क्या है मामला

दर्ज मामले में बताया गया है कि नाबालिग 14 जनवरी 22 को अपने घर में शाम को 7 बजे अकेली थी। उसी समय जमादार कुदादा उसके घर में घुस गया और उसे बहला-फूसला कर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना का अंजाम देने के बाद दुष्कर्मी ने पीड़िता को किसी से नहीं कहने और जान मारने का धमकी दे कर छोड़ दिया। डर से पीड़ता घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

4 महीना बीतने के बाद पीड़िता (Victim) के शरीर में परिवर्तन होने लगा। गांव में आंगनबाड़ी चला रही एक महिला की नजर पीड़िता पर पड़ी तो उससे पूछताछ करने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई।

आंगनबाड़ी ले जाकर जांच किया गया तो पता चला कि पीड़िता 4 महीने की गर्भवती (Pregnant) है। इसके बाद 29 मई को गांव में बैठक की गई, जिसमें मामला नहीं सुलझने से पीड़िता के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...