सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए कांग्रेस नेताओं ने रांची तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची:  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने चुटिया के निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।

पार्टी के नेता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव के नेतृत्व में प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष निशा भगत, विनीता पाठक नायक, कुमुद रंजन, सोनी नायक आदि की उपस्थिति में कोरोना संक्रमित पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा के भी जल्द स्वस्थ होने की कामना की गयी।

बाद में गरीबों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया

तपोवन मंदिर में पंडित उदय मिश्रा (Pandit Uday Mishra) ने स्वास्थ्य लाभ निमित्त शांति पूजा मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-हवन कराया।

इस मौके पर सोनिया गांधी के चित्र को सामने रख कर पूजा-अर्चना की गयी और प्रसाद चढ़ाया गया। हवन एवं आरती किया गया।

बाद में गरीबों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं (Party Workers) ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सोनिया गांधी जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

Share This Article