Latest Newsझारखंडबोकारो में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

बोकारो में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: एनएच 23 से सटे बियाडा कॉलोनी में निर्मित सुपर मल्टीसिटी स्पेशियालिटी (Super Multicity Specialty) अस्पताल के अतिक्रमित जमीन को प्रशासन ने शुक्रवार को खाली करा दिया।

साथ ही 16 झोपड़ियों को भी तोड़ा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

अतिक्रमण को हटाये जाने को लेकर विधायक बिरंची नारायण ने झारखंड विधानसभा (Jharkhand Legislative Assembly) में सवाल उठाया था। इसके बाद राज्य सरकार ने अतिक्रमण को पंचायत चुनाव के बाद खाली कराने का आश्वासन दिया था।

इस कार्रवाई से खटालवासियों में विधायक बिरंची नारायण के खिलाफ रोष दिखा। खटालवासियों का कहना था कि अपना पेट भरने के लिए बड़े लोग गरीबों के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रहे है।

पंचायत चुनाव के कारण इसे स्थगित किया गया था

खटालवासियों (Khatalvasi) का कहना था कि इन्हें हटाने के पहले उनको रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था देना चाहिए था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अन्य अतिक्रमणकारियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

चलाए गये इस अभियान की अगुवाई चास सीओ दिलीप कुमार (CO Dilip Kumar) ने की। घरों को जेसीबी से तोड़कर जमींदोज कर दिया गया।

चास सीओ दिलीप कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई अतिक्रमित जमीन को खाली कराने के लिए किया गया है। बोकारो स्टील की जमीन होने के कारण जिला प्रशासन का इसमें कोई रोल नहीं है।

यह कार्रवाई पहले ही होना था लेकिन पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के कारण इसे स्थगित किया गया था। कुमार ने कहा कि जहां अतिक्रमण हटाया जा रहा है, उसकी घेराबंदी भी की जायेगी, ताकि दोबारा अतिक्रमण नहीं हो सके।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...