HomeUncategorizedधमकी मिलने के बाद सलमान खान के घर की बढ़ी सुरक्षा

धमकी मिलने के बाद सलमान खान के घर की बढ़ी सुरक्षा

spot_img
spot_img

मुंबई:  फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) को मिली जान से मारने की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के यहां बांद्रा स्थित आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

सोमवार को मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल खुद सलमान खान के आवास पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस सलमान खान और सलीम खान को अतिरिक्त सुरक्षा (Security) प्रदान करने वाली है।

रविवार को सुबह सलमान खान के पिता सलीम खान मार्निंग वाक (Morning Walk) पर गए थे। जब वह एक बेंच पर बैठे थे तो वहां पर पहले से ही रखा गया धमकी भरा पत्र उन्हें मिला था।

इस पत्र में सलमान खान तथा सलीम खान की हालत गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) जैसे करने की बात लिखी हुई थी। इस पत्र में जी.बी. तथा एल.बी. भी लिखा गया है।

सिद्धू मूसेवाला जैसे हालत करने की बात

इसलिए मुंबई पुलिस इस पत्र को लेकर सतर्क हो गई और बांद्रा पुलिस स्टेशन में रविवार को ही अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सोमवार को सुबह बांद्रा इलाके के पुलिस उपायुक्त मंजुनाथ शिंगे ने सलमान खान के आवास का दौरा किया था।

इसके बाद मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल ने भी सलमान खान के आवास का दौरा किया। फिलहाल सलमान के आवास पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस सलमान खान तथा सलीम खान (Salim Khan) का बयान दर्ज करने वाली है। पुलिस सलमान खान के आवास तथा सलीम खान, जहां मार्निंग वाक के लिए नियमित जाते हैं, वहां के सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) की छानबीन कर रही है।

Latest articles

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित, AIIMS दीक्षांत समारोह की तारीख भी बदलेगी

Deoghar visit postponed: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर...

झारखंड : बारिश की कमी से गर्मी और उमस में इजाफा, 10 जून के बाद राहत की उम्मीद

Weather News: झारखंड में बारिश नहीं होने से गर्मी ने फिर से जोर पकड़...

‘मैन मम्स’ से गले लगकर तनाव हो जाती है दूर!, 5 मिनट के लिए 600 रुपये, महिलाओं में बढ़ती डिमांड

Relieves Stress: चीन में इन दिनों एक अनोखा चलन जोर पकड़ रहा है, जहां...

ABC न्यूज इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप का तीखा हमला, कहा- “मस्क ने खोया दिमाग”

President Trump's scathing attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार सुबह ABC न्यूज के...

खबरें और भी हैं...