दुमका में तेज रफ्तार बोलेरो ने वृद्ध को चपेट में लिया, मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: हंसडीहा थाना क्षेत्र के हथगड़ मोहल्ले के पास सोमवार को एक बोलेरो वृद्ध को रौंदते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी।

दुर्घटना (Accident) में वृद्ध की मौत हो गई।मृतक की पहचान बनियारा गांव निवासी सीताराम पंडित (55) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक सीताराम पंडित पेशे से राज मिस्त्री का काम करते थे। सोमवार सुबह वह किसी काम के सिलसिले में हथगड़ गांव जा रहे थे।

बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया

इसी दौरान एक बोलेरो (Bolero) तेज रफ्तार से सीताराम को कुचलते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी गई। दुर्घटना में सीताराम की मौत हो गई।

घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस बोलेरो को जब्त कर थाना ले गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो का ब्रेक फेल (Brake fail) होने की वजह से ये घटना घटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article