हॉकी झारखंड टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: खेलो इंडिया यूथ गेम्स (India Youth Games) में हॉकी झारखंड के बालक टीम ने लीग में अपने तीनों मैच जीत कर पुल टॉप करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

हॉकी झारखंड (Hockey Jharkhand) के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी (Manoj Konbegi) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंचकुला, हरियाणा में आयोजित चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 (India Youth Games Under-18) में अपने तीसरे मैच हॉकी झारखंड के बालक टीम ने हॉकी (Hockey) चंडीगढ़ को 5-2 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

झारखंड (Jharkhand) बालक की आज हॉकी चंडीगढ़ से दो-दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैच 5-2 से जीत ली।

भोलानाथ सिंह हॉकी झारखंड ने टीम को बधाई

उन्होंने बताया कि आज चंडीगढ़ की टीम ने मैच के तीसरे मिनट में ही झारखंड के ऊपर गोल कर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन झारखंड के खिलाड़ी दबाव में नहीं आए और आठवें मिनट में गोल कर 1-1 गोल की बराबरी पर ले लाया लेकिन चंडीगढ़ की टीम ने एक और गोल कर पहले क्वार्टर तक 2-1 से बढ़त ले ली।

झारखंड की टीम दूसरे क्वार्टर में दो गोल तथा तीसरे क्वार्टर में दो और गोल कर टीम को 5-2 से विजय दिला दी।

झारखंड टीम की ओर से आठ मिनट में नवीन केरकेट्टा ने , 20 और 26 मिनट में मनोहर मुंडू ने तथा 41 से 43 मिनट में दीपक सोरेंग (Deepak Soreng) ने गोल किया।

टीम के सेमीफाइनल (Semifinal) में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह (Bholanath Singh) सहित हॉकी झारखंड एवम खेल विभाग झारखंड सरकार के समस्त पदाधिकारियों ने टीम को बधाई और सेमीफाइनल के लिए शुभकामना (Good Luck) दी है।

Share This Article