मंत्री बन्ना गुप्ता आभूषण व्यापारी राजेश पाल के अंतिम संस्कार में पहुंचे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) बुधवार को आभूषण व्यापारी राजेश पाल के अंतिम संस्कार में पहुंचे। मंत्री बन्ना गुप्ता ने डीजीपी को फोन कर घटना में शामिल अपराधियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

साथ ही मंत्री ने एसएसपी रांची को दिया निर्देश दिया कि क्राइम कंट्रोल पर फोकस करें।जानकारी के अनुसार अरविन्द ज्वेलर्स के जेवर व्यवसायी राजेश पाल का अंतिम हरमू धाम में किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता खुद उपस्थित हुए और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता खुद उपस्थित हुए और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को आश्वासन देते स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस मामले को 16 जून को कैबिनेट की बैठक में भी उठाउंगा।

उन्होंने तुरंत डीजीपी को फोन कर मामले में त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। साथ ही एसएसपी रांची को शहर में क्राइम कण्ट्रोल करने का निर्देश दिया।

क्राइम मीटिंग कर समीक्षा करने को कहा। इस दौरान उन्होंने शहर के अंतिम संस्कार में उपस्थित व्यवसाईयों को आश्वासन दिया कि राज्य स्तर पर क्राइम कंट्रोल (Crime Control) को बेहतर बनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे।

Share This Article