Latest Newsझारखंडपुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने धरती आबा को नमन किया

पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने धरती आबा को नमन किया

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने गुरुवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी मिट्टी की संस्कृति और परंपरा (Culture and Tradition) को बचाने के लऐ अपने प्राणों की आहुति दे दी।

उनकी लड़ाई केवल अंग्रेजों के शोषण अत्याचार के खिलाफ ही नहीं, बल्कि जनजाति संस्कृति, परंपरा की रक्षा के लिए भी थी।

दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि अंग्रेजों ने केवल प्रशासनिक तौर पर ही गुलाम नहीं बनाया था, बल्कि अंग्रेजियत के प्रचार के लिये भोले-भाले आदिवासियों को उनकी मूल संस्कृति और पहचान को भी मिटाने की कोशिश की।

केंद्र सरकार ने  बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की

इसके विरोध में आवाज उठाते हुए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की अगुवाई में लाखों वीरों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के लोगों को ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लोगों के लिए प्रेरणा और श्रद्धा के अद्वितीय विभूति हैं।

अभाव में भी जनजाति समाज को संगठित कर इन्होंने अंग्रेजों की गोली का जवाब पारंपरिक हथियारों से दिया और दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार (Central government) ने 15 नवंबर उनके जन्मदिवस को जनजाति गौरव दिवस घोषित कर भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, गणेश मिश्र, काजल प्रधान, कुणाल षाड़ंगी, सरोज सिंह, शिवपूजन पाठक आदि शामिल रहे।

spot_img

Latest articles

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

बुंडू : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बुंडू प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

खबरें और भी हैं...