Homeझारखंडझारखंड के सभी जिलों में अलर्ट जारी, रांची में बेवजह घर से...

झारखंड के सभी जिलों में अलर्ट जारी, रांची में बेवजह घर से निकलने पर होगी कार्रवाई, ड्रोन से निगरानी

Published on

spot_img

रांची: राजधानी रांची में BJP नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की विवादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को मेन रोड में जमकर बवाल हुआ।

हिंसा के बाद शनिवार को सभी दुकानें बंद हैं। पुलिस-प्रशासन ने शहर को पूरी तरह से अपने निगरानी में ले लिया है।

झारखंड के सभी 24 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर में धारा 144 लागू होने के कारण लोगों के बिना किसी कारण बाहर निकलने पर पूरी तरह से रोक है। फिलहाल, शहर में स्थिति पूरी तरह से काबू में है।

राजधानी में हिंसा के बाद शहर के सुजाता चौक से फिरयालाल चौक और उसके आसपास 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दी गई है।

वहीं, इस क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्ति के जमा होने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। DC छवि रंजन (DC Chhavi Ranjan) ने भी लोगों से संयम बरतने की अपील की है। बता दें कि जरूरी काम होने पर ही लोगों को घर से बाहर जाने दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार अभी तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक घोषणा पुलिस की ओर से नहीं की गई है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश के लिए टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है।

ऐसे हुई उपद्रव की शुरुआत

भाजपा से निलंबित नेत्री नूपुर टिप्पणी के विरोध में जुमे की नमाज के बाद निकला जुलूस हिंसक हो गया। जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया।

लोगों ने दुकानों, भवनों और वाहनों में भी तोड़फोड़ की। चर्च रोड के मुहाने पर उपद्रवियों ने कई ठेला को जला दिया।

इस दौरान उपद्रवियों ने कई राउंड फायरिंग भी की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

घटना में जैप जवान अवधेश यादव समेत आठ लोगों को गोली लगी है। इनमें दो लोगों की देर रात मौत हो गई। रिम्स प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है।

रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, सिटी एसपी अंशुमन, डीएसपी प्रभात रंजन बरवार, डेली मार्केट थानेदार अवधेश ठाकुर समेत कई पुलिसकर्मी, पत्रकार व राहगीर घायल हैं। घटना के विरोध में कई संगठनों ने शनिवार को रांची बंद बुलाया है।

मेन रोड में प्रदर्शनकारी दोपहर लगभग दो बजे एकरा मस्जिद (Ekra Mosque) के पास से निकले। प्रदर्शनकारी भाजपा नेता नूपुर शर्मा को फांसी देने की मांग कर रहे थे। नारे लगाते लोग डेली मार्केट की तरफ बढ़े। वहां पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव करने लगे।

भीड़ ने पुलिस को दूर तक खदेड़ा। इस दौरान दर्जनों गाड़ियों को भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बवाल को देखकर मेन रोड में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। हर तरफ अफरा तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलने पर रांची के डीसी छवि रंजन, डीआईजी अनिश गुप्ता और जैप वन के कमांडेंट पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। फोर्स ने हिंदपीढ़ी, लेक रोड, चर्च रोड, रतन टॉकिज गली आदि स्थानों पर भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने पथराव करने वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

झारखंड के सभी जिलों में अलर्ट जारी, रांची में बेवजह घर से निकलने पर होगी कार्रवाई, ड्रोन से निगरानी

भीड़ ने पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया

चर्च कांप्लेक्स के पास से जुलूस वापस रतन टॉकिज चौक लौटा। वहां से अलबर्ट एक्का चौक की ओर जाने लगा।

डेली मार्केट के पास जब जुलूस पहुंचा तो बुद्धिजिवियों के साथ मिलकर पुलिस ने उन्हें वहीं पर रोक दिया।

लेकिन, भीड़ में शामिल लोगों ने कुछ देर तक प्रदर्शन किया। इसके बाद जबरन अलबर्ट एक्का चौक (Albert Ekka Chowk) की ओर बढ़ने की कोशिश की।

तभी सिटी एसपी अंशुमन ने पुलिस बल के साथ उन्हें वहां रोक दिया। इस दौरान भीड़ में शामिल लोग और पुलिस के बीच धक्का मुक्की होने लगी।

लोगों को शांत करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद भीड़ उग्र हो गयी। भीड़ ने पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। कुछ दूर तक भीड़ ने पुलिस को खदेड़ भी दिया।

झारखंड के सभी जिलों में अलर्ट जारी, रांची में बेवजह घर से निकलने पर होगी कार्रवाई, ड्रोन से निगरानी

अपर बाजार में भी बवाल, तोड़फोड़

डेली मार्केट में हुए बवाल की खबर शहरभर में आग की तरह फैल गई। घटना के विरोध में अपर बाजार इलाके में लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने जमकर बवाल किया।

नारेबाजी करने लगे। दहशत में दुकानों के शटर गिरने लगे। लोगों ने कई ठेला खोमचा को सड़क पर उलट दिया। इससे फल सड़कों पर बिखर गया।

इस क्रम में धार्मिक स्थलों पर लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। जमकर पथराव किया। वहां पर मौजूद लोगों के साथ भी मारपीट की।

हालांकि स्थनीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद लोग स्थल से हटे। इस बीच बड़ी संख्या में सड़क पर भीड़ जमा हो गयी। कई राहगीरों के साथ भी मारपीट की गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने लोगों को हटाया। वहीं मारपीट में घायल हुए लोगों को पुलिस अपने साथ ले गयी।

झारखंड के सभी जिलों में अलर्ट जारी, रांची में बेवजह घर से निकलने पर होगी कार्रवाई, ड्रोन से निगरानी

धार्मिक स्थलाें काे भी बनाया निशाना

उपद्रवियों ने बवाल के दौरान मेन रोड में दाे धार्मिक स्थलाें काे भी निशाना बनाया गया। काफी पत्थर बरसाए गए। बाहर का गेट तोड़ दिया गया।

वहीं चर्च राेड के धार्मिक स्थल के पास प्रसाद व फूल बेचने वाले विक्रेताओं के ठेलों में तोड़ -फोड़ की गयी। काली मंदिर चर्च रोड में भी पुलिस ने फायरिंग की। एक गोली बिजली के खंभे काे छेदती हुई पार हो गई। बावल देख लोग वहां से जान बचा भागे।

झारखंड के सभी जिलों में अलर्ट जारी, रांची में बेवजह घर से निकलने पर होगी कार्रवाई, ड्रोन से निगरानी

100 से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़

उपद्रवियों ने टैक्सी स्टैंड में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। करीब 40-50 चारपहिया वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। वहीं 30-35 दोपहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

उपद्रवियाें ने कई दोपहिया वाहनों के दु टुकड़े कर दिए। वहीं गुस्साई पुलिस ने भी हिंदपीढ़ी (Hindpidhi) इलाके में खड़ी कई गाड़ियाें काे पलट दिया।

spot_img

Latest articles

ABVP ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, शिक्षक नियुक्ति और छात्र संघ चुनाव की मांग

Ranchi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रांत मंत्री मनोज सोरेन के नेतृत्व...

कल भारत बंद : 25 करोड़ कर्मचारी आज करेंगे हड़ताल, मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी विरोध

Bharat Band: 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और उनकी सहयोगी इकाइयों ने मजदूर, किसान और...

ओरमांझी में बिजली मरम्मत के दौरान करंट लगने से मिस्त्री की मौत, पोल पर लटका शव

Ranchi News: झारखंड के ओरमांझी थाना क्षेत्र के आनंदी गांव में सोमवार सुबह 7:45...

खबरें और भी हैं...

ABVP ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, शिक्षक नियुक्ति और छात्र संघ चुनाव की मांग

Ranchi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रांत मंत्री मनोज सोरेन के नेतृत्व...

कल भारत बंद : 25 करोड़ कर्मचारी आज करेंगे हड़ताल, मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी विरोध

Bharat Band: 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और उनकी सहयोगी इकाइयों ने मजदूर, किसान और...