Latest NewsUncategorizedपत्नी रूजीरा से पूछताछ करने अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CBI की...

पत्नी रूजीरा से पूछताछ करने अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CBI की टीम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: कोयला और मवेशी तस्करी (Smuggling) मामले में कथित तौर पर वित्तीय हेरफेर में संलिप्त रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा बनर्जी से पूछताछ करने CBI की टीम उनके घर पहुंच गई हैं।

मंगलवार सुबह 11:30 बजे के करीब CBI की टीम कोलकाता के भवानीपुर इलाके में स्थित अभिषेक के आवास “शांतिनिकेतन” पहुंची है।

एक दिन पहले ही उन्हें पत्र भेजकर CBI के अधिकारियों ने जानना चाहा था कि आखिर उनसे कब पूछताछ की जा सकती है।

सीबीआई के साथ ईडी की टीम भी घटना की जांच कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के साथ उनकी पत्नी को भी कई बार दिल्ली तलब किया गया लेकिन वह नहीं गईं जिसके बाद उनसे घर पर पूछताछ की योजना बनाई गई है।

सीबीआई (CBI) सूत्रों ने बताया है कि तस्करी से हासिल हुई करोड़ों रुपये की आय का बड़ा हिस्सा विदेश भेजा जा चुका है। इसमें अभिषेक बनर्जी की पत्नी का सिंगापुर का बैंक खाता भी कथित तौर पर इस्तेमाल हुआ है।

इसी बारे में उनसे पूछताछ की जानी है। खास बात यह है कि आज ही अभिषेक बनर्जी को त्रिपुरा रवाना होना है।

उसके पहले अभिषेक बनर्जी की पत्नी से CBI की यह पूछताछ (Inquiry) निश्चित तौर पर ममता बनर्जी के परिवार को असहज करने वाला है।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...