Latest Newsझारखंडखूंटी SDO को घूस देने के मामले में दो आरोपियों को मिली...

खूंटी SDO को घूस देने के मामले में दो आरोपियों को मिली बेल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची:  रांची ACB कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा (Prakash Jha) की अदालत ने खूंटी SDO को घूस की पेशकश करने वाले दो आरोपी रंजन यादव और निमरान खान को जमानत दे दी है।

अभियुक्तों के वकील प्रितानशु सिंह के अनुसार न्यायालय ने दोनों ही आरोपियों को दस-दस हज़ार के दो निजी मुचलकों पर ज़मानत की सुविधा दी है।

सुनवाई के दौरान एसीबी के विशेष लोक अभियोजक अशोक गुप्ता (Ashok Gupta) ने पुरज़ोर विरोध करते हुए अदालत में कहा कि दोनों ही आरोपितों को ज़मानत नहीं दी जानी चाहिए।

SDO को दिया घूस का ऑफर

इसपर बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रितानशु सिंह ने अदालत को बताया कि केस दर्ज करने में कई तकनीकी गड़बडियां हुई है।

घूस देने का मामला खूंटी थाना में दर्ज कराया गया है जबकि नियमानुसार यह केस ACB में दर्ज किया जाना चाहिए।

अदालत (Court) ने बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद आरोपितों की ज़मानत याचिका मंजूर करते हुए जमानत की सुविधा दे दी है।

उल्लेखनीय है कि रंजन यादव और निमरान खान पर आरोप है कि 25 मई को बालू की तस्करी के लिए दोनों ने सीधे SDO को ही घूस का ऑफर दिया था। इसके बाद खूंटी SDO ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

spot_img

Latest articles

रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson...

मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में भीड़, ASP अनुज चौधरी की मौजूदगी रही चर्चा में

Crowd at Gorakhnath Temple on Makar Sankranti: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर...

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, PM मोदी बोले—युवाओं को मिला खुला आसमान

10 Years of Startup India : स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने...

ईरान-अमेरिका तनाव, ट्रंप ने टाला हमला, धमकी वाले फुटेज से फिर बढ़ी चिंता

Iran-US tensions: खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने फिलहाल Iran पर सैन्य...

खबरें और भी हैं...

रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson...

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, PM मोदी बोले—युवाओं को मिला खुला आसमान

10 Years of Startup India : स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने...