Latest NewsUncategorizedजुहू चौपाटी पर नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत, एक...

जुहू चौपाटी पर नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत, एक लापता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: समुद्र तट जुहू चौपाटी (Juhu Chowpatty) पर घूमने आए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई थे। इस घटना में अभी लापता एक अन्य बच्चे की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार शाम को जुहू चौपाटी पर हुई। चेंबूर से चार बच्चे जुहू चौपाटी घूमने आए थे। चौपाटी पर अचानक समुद्र में नहाते व खेलते समय चारों लोग डूब गए।

डूबे बच्चों की उम्र 16 से 21 साल के बीच बताई जा रही है। इसमें दो भाई थे। अन्य दो उसके दोस्त बताए जा रहे हैं।

चौथे बच्चे की तलाश कर रही थी नौसेना की टीम

इस घटना से एक युवक को बचा लिया गया है। समुद्र में लापता बच्चे की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर (Helicopter) का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार अमन सिंह (21), कौस्तुभ गणेश गुप्ता (18) और प्रथम गणेश गुप्ता (16) का शव बरामद कर लिया गया है।

चौथे बच्चे को पुलिस के साथ नौसेना (Navy) की टीम ढ़ूंढने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक नौसेना की टीम चौथे बच्चे की तलाश कर रही थी।

spot_img

Latest articles

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने क्रिकेट...

Jharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को बारिश के आसार

रांची: झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के वक्त धूप इतनी...

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...

खबरें और भी हैं...