गुमला में आसमान से गिरी बिजली, स्कूल जाने के लिए निकले दो सगे भाइयों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिले के घाघरा ब्लॉक (Ghaghra Block) अंतर्गत दोदांग पाकरटोली गांव में बुधवार की सुबह सात बजे स्कूल जाने के निकले दो सगे भाइयों की आकाशीय बिजली से मौत हो गई।

दो सगे भाई सुमित उरांव (12) एवं सचिन उरांव (09) स्कूल जाने के लिए निकले थे। दोनों भाई बेलागढ़ा मध्य विद्यालय में कक्षा पांचवीं एवं तीसरी के छात्र हैं।

दोनों पेड़ के नीचे छुप गए

घटना के बाबत उनके पिता काली उरांव ने बताया कि सुमित एवं सचिन सुबह स्कूल (School) जाने के लिए निकले थे। रास्ते में तेज बारिश तेज होने लगी।

दोनों पेड़ के नीचे छुप गए। इसी दौरान दोनों आसमानी बिजली की चपेट में आ गए। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।

इधर, घाघरा प्रखंड के ही डुको पंचायत के सिकवार गांव में आज सुबह लगभग 6:30 बजे हुई हल्की बारिश के साथ वज्रपात में दो बैल एवं एक गाय की मौत (Death) हो गई।

Share This Article