धनबाद में पत्नी को छोड़ कर फरार हुआ पति बोकारो से गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: अलकडीहा ओपी पुलिस ने जयरामपुर आटा चक्की मोड़ निवासी कपूर निषाद की विवाहिता पुत्री को झांसा देकर भागने वाले आरोपी पति सोनू निषाद को बोकारो से गिरफ्तार (Arrested) कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।

कपूर निषाद की ओर से अलकडीहा ओपी में कांड संख्या 75/21 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

बताते हैं कि जुलाई 2021 में कपूर निषाद की पुत्री वीणा की शादी जहानाबाद निवासी सोनू निषाद (Sonu Nishad) के साथ मंदिर में शादी हुई थी।

पुलिस मामला दर्ज कर सोनू की तलाश कर रही

शादी के बाद सोनू अपनी पत्नी वीणा को गांव ले गया। कुछ दिन बाद वह वीणा को लेकर अलकडीहा (Alkadiha) स्थित अपने ससुराल आकर एक माह तक रहा। उसके बाद वह वीणा की विदाई कराकर गांव के लिए निकला।

लेकिन रास्ते में वह ट्रेन में छोड़कर फरार हो गया। वीणा अपने पति को खोजते हुए ससुराल पहुंच गई। काफी दिनों तक जब सोनू का पता नहीं चला तो ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर घर से भगा दिए।

मामले की शिकायत पीड़ित द्वारा अलकडीहा ओपी पुलिस से की गई। पुलिस मामला दर्ज कर सोनू की तलाश कर रही थी।

ओपी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा (Vinod Kumar Sharma) ने दलबल के साथ बोकारो सिटी में भाड़े का घर लेकर रह रहे सोनू को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article