रांची आएंगे यशवंत सिन्हा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रपति चुनाव के निमित्त कांग्रेस सहित विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) 26 जून के बाद रांची आएंगे। यह जानकारी शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दी।

उन्होंने बताया कि रांची आने के बाद वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters) आएंगे। यहां उनका पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं नेता विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों, सांसदों की बैठक रखी गयी है जिसमें संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति पद (presidency) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा सभी विधायक, सांसदों से मुलाकात करेंगे। साथ ही आसन्न चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा भी करेंगे।

Share This Article