शिल्पी नेहा ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से रविवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मांडर विधानसभा

उपचुनाव की विजयी उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirkey) ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शिल्पी नेहा तिर्की को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने शिल्पी नेहा तिर्की से कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ मांडर विधानसभा (Mander Assembly) की जनता ने आपको विधायक के रूप में चुना है, उनके आशा और विश्वास पर खरा उतरकर एक आदर्श विधायक का उदाहरण पेश करें।

Share This Article