झारखंड में पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता ददई दुबे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, खराैंदी एसडीओ ने मांगी सुरक्षा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता ददई दुबे द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप खराैंदी एसडीओ महेंद्र छाेटन उरांव ने लगाया है।

इस संबंध में बीडीओ ने डीसी और झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ से शिकायत भी की है।

वहीं, दुबे ने इन आराेपाें काे बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि यह उनके खिलाफ साजिश है।

क्या है मामला

बीडीओ ने बताया कि 29 दिसंबर की शाम पांच बजे पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने उनके माेबाइल पर फाेन कर दुर्व्यवहार किया। असंसदीय भाषा का प्रयाेग कर जान से मारने की धमकी दी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि पत्नी के पक्ष में भूमि का नामांतरण नहीं हुआ ताे बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। पूर्व मंत्री का ससुराल में जमीन विवाद चल रहा है।

बोला संघ-डीसी व एसपी सुरक्षा देंं

इस मुद्दे पर झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने बैठक बुलाई। तीन प्रस्ताव पास किए गए। बीडीअाे से दुर्व्यवहार और धमकी देने की भर्त्सना की गई।

संघ ने डीसी और एसपी से पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भयमुक्त माहाैल में काम हाे सके।

यह भी कहा कि घटना की पुनरावृत्ति न हाे, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं।

बैठक में संघ के अध्यक्ष डीडीसी एनएन उपाध्याय, सचिव एसडीओ माे. जियाउल अंसारी आदि उपस्थित थे।

Share This Article