Latest NewsUncategorizedअमित शाह ने डिप्टी CM का पद स्वीकार करने के लिए देवेंद्र...

अमित शाह ने डिप्टी CM का पद स्वीकार करने के लिए देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने के लिए देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है।

अमित शाह ने उपमुख्यमंत्री बनने के लिए फडणवीस के तैयार हो जाने की जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है।

शाह ने इस फैसले के लिए फडणवीस को बधाई देते हुए आगे कहा, यह निर्णय महाराष्ट्र (Maharashtra) के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूं।

जेपी नड्डा ने  फडणवीस से राज्य में डिप्टी CM बनने का आग्रह किया

आपको बता दें कि, एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करते हुए फडणवीस ने यह ऐलान भी किया था कि वो व्यक्तिगत तौर पर सरकार में शामिल नहीं होंगे लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें उपमुख्यमंत्री के तौर पर सरकार में शामिल होने का निर्देश दिया।

यहां तक कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने व्यक्तिगत तौर पर भी फडणवीस से राज्य में डिप्टी सीएम बनने का आग्रह किया।

इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके देवेंद्र फडणवीस ने इस बार एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) – भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर शामिल होना स्वीकार कर लिया।

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...