HomeUncategorizedमुलायम सिंह की पत्नी साधना पंचतत्व में विलीन, बेटे प्रतीक यादव ने...

मुलायम सिंह की पत्नी साधना पंचतत्व में विलीन, बेटे प्रतीक यादव ने दी मुखाग्नि

Published on

spot_img

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना यादव पंचतत्व में विलीन हो गयीं।

उनका अंतिम संस्कार लखनऊ के पिपराघाट (Funeral at Pipraghat, Lucknow) पर किया गया। उनके बेटे प्रतीक यादव ने मुखाग्नि दी।

पिपराघाट पहुंचकर मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,शिवपाल यादव, प्रो.राम गोपाल यादव, धर्मेन्द्र यादव व सपा के वरिष्ठ नेताओं ने साधना को अंतिम विदाई दी।

पिपराघाट पर तमाम नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

साधना का शनिवार को गुरूग्राम स्थित मेदांता हास्पिटल (Medanta Hospital in Gurugram) में निधन हो गया था। इसके बाद उनके शव को लखनऊ लाया गया था। भाजपा नेता अर्पणा यादव साधना गुप्ता की पुत्रवधू हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न दलों के नेता भी रविवार को मुलायम सिंह के आवास पर साधना के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

पिपराघाट पर सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा समेत तमाम नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img

Latest articles

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...

SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड : दो नक्सलियों की फांसी पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सुरक्षित!

SP Amarjeet Balihar murder case: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत...

खबरें और भी हैं...

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...