HomeUncategorizedमहाराष्ट्र के बाद अब बंगाल की सरकार गिराने की कोशिश कर रही...

महाराष्ट्र के बाद अब बंगाल की सरकार गिराने की कोशिश कर रही भाजपा: ममता बनर्जी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शहीद दिवस पर आयोजित रैली में तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने केन्द्र पर बंगाल सरकार को गिराने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना पर भी सवाल उठाए।

गुरुवार को बारिश के बावजूद राज्यभर से कोलकाता के धर्मतल्ला में जुटे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी गैर भाजपा शाषित राज्य सरकारों को गिराने का प्रयास कर रही है।

महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल की सरकार को भी गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता से जनता गिरा देगी।

भारत के इतिहास में रुपये की कीमत सबसे निचले स्तर पर

उन्होंने भारतीय सेना में नौकरी के लिए केन्द्र की घोषित अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान भाजपानीत केन्द्र सरकार ने अपने शासन के दौरान लाखों नौकरियां खत्म की हैं।

अब आर्मी में भर्ती के लिए नई योजना आई है “अग्निपथ”। मैं कहती हूं कि आर्मी का कोई विकल्प नहीं होता। आर्मी तो आर्मी होती है। उसके बदले दूसरा विकल्प क्यों ढूंढा जा रहा है।

ममता ने कहा कि लोग हमारी सरकार की भर्ती प्रक्रिया में खामियां ढूंढते हैं लेकिन रेलवे और केन्द्र सरकार के अन्य विभागों में हो रही भर्तियों के बारे में कुछ नहीं कहता।

उन्होंने डॉलर (Dollarके मुकाबले रुपये की कीमत लगातार गिरने पर ममता ने कहा कि आज भारत के इतिहास में रुपये की कीमत सबसे निचले स्तर पर है।

मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी GST : ममता

केन्द्र ने पूरे देश में डर और भय का माहौल बना दिया है। पिछड़े वर्ग के लोग मारे पीटे जा रहे हैं। अल्पसंख्यकों की कोई सुरक्षा नहीं है।

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर (Gurudev Rabindranath Tagore) की कविता “मन मस्तिष्क जहां निर्भय हो गर्व से मस्तक ऊंचा हो ऐसा देश हो मेरा” का जिक्र करते हुए उन्होंन कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार की वजह से देश की जनता के मन में डर का माहौल है, जो भी विरोध करता है, उसे जेल में डाल दिया जाता है।

उन्होंने बंगाल के पसंदीदा भुना हुआ मूढ़ी पर GST लगाने का जिक्र करते हुए कहा कि अब यहां मूढ़ी पर भी GST लगा दिया गया है। मिठाई, लस्सी, दही पर भी GST लगी है।

लोग क्या खाएंगे? मरीज के अस्पताल (Hospital) में भर्ती होने पर भी GST । उन्होंने केन्द्र पर तंज कसते हुए सवाल किया कि अब क्या मरने पर भी जीएसटी लगेगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...