Homeझारखंडगिरिडीह में जेलर की गाड़ी पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

गिरिडीह में जेलर की गाड़ी पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

Published on

spot_img

गिरिडीह: गिरिडीह सेंट्रल जेल (Giridih Central Jail) के जेलर प्रमोद कुमार के वाहन पर फायरिंग (Firing) करने वाले अपराधी को पुलिस ने हथियार समेत गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद पुल के पास से हुई है।

फायरिंग में शामिल दूसरे साथी की तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार अपराधी आशीष साह देवघर जिले के मरगोमुंडा गांव निवासी है।

इसके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, एक गोली, एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया हैा गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में आपराधिक रिकार्ड रहा है और तीन मामलों में उसे पहले जेल की सजा हो चुकी है।

पिछले 12 जुलाई को ही वह गिरिडीह केंद्रीय जेल से निकला था और 20 जुलाई को फिर घटना को अंजाम दिया। यह जानकारी सोमवार को SDPO अनिल कुमार सिंह ने पत्रकारों को दी।

प्रमोद कुमार के वाहन पर अपराधियों ने की थी तीन राउंड फायरिंग

उल्लेखनीय है कि विगत 20 जुलाई को जेल से कोर्ट आने के दौरान प्रमोद कुमार के वाहन पर दो बाइक सवार अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग (Firing) की थी।

फायरिंग (Firing) में वे बाल-बाल बच गए थे। प्रमोद कुमार ने मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 88/2022 के तहत FIR दर्ज कराई थी । मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस की एक टीम गठित हुई।

टीम ने दोनों में से एक अपराधी को धर दबोचा। SDPO ने कहा कि गोलीकांड (Shooting) में संलग्न अन्य अपराधी को भी शीध्र गिरफ्तार किया जायेगा।

spot_img

Latest articles

रांची में पुलिस पर मिर्ची पाउडर फेंकने वाला देवशीष पॉल गिरफ्तार, दो बंदरों का रेस्क्यू

Jharkhand News: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की टीम...

लोहरदगा में 12 साल बाद जनी शिकार, महिलाओं ने पुरुष वेशभूषा में मनाया पारंपरिक उत्सव

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के कई गांवों में रविवार को 12 साल बाद महिलाओं...

रांची में 42 लाख की धोखाधड़ी और कार गायब, मधु पांडेय ने पति-ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Ranchi Crime News: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इरगू रोड, कुम्हार टोली निवासी...

खबरें और भी हैं...