Homeझारखंडरांची मेन रोड इलाके में चाकू की नोक पर दुष्कर्म मामले में...

रांची मेन रोड इलाके में चाकू की नोक पर दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल की सजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: नाबालिग से दुष्कर्म (Rape) करने के मामले के दोषी करार सुनील सिंह को POSCO की विशेष अदालत ने मंगलवार को 10 साल की सश्रम कैद की सजा सुनायी है।

साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 21 जुलाई को उसे दोषी करार दिया गया था।

घटना 23 जून, 2018 की है। आरोपित पर नाबालिग (Minor) को बहला-फुसला कर टेंट हाउस ले जाकर चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप है। घटना के बाद जुलाई 2018 में लोअर बाजार थाना में FIR (कांड संख्या 214/18) दर्ज करायी गयी थी।

 करीब 18 महीने सुनवाई प्रभावित रही

FIR अज्ञात (मोबाइल नंबर 9523380187) के खिलाफ दर्ज की गयी थी। नाबालिग आरोपित का नाम नहीं जानती थी। पुलिस उसी मोबाइल नंबर से आरोपित तक पहुंची।

मामले के जांच अधिकारी ने अगस्त 2018 में आरोपित के खिलाफ Charge Sheet दाखिल की थी। अदालत ने आरोपित के खिलाफ 20 दिसंबर, 2018 को आरोप गठित किया था।

COVID-19 महामारी के कारण करीब 18 महीने सुनवाई प्रभावित रही। मामले में अभियोजन की ओर से नौ गवाहों (Witnesses) को प्रस्तुत किया गया था।

spot_img

Latest articles

सरकारी दफ्तरों से होगी ई-वाहनों की शुरुआत, झारखंड में स्वच्छ हवा की दिशा में कदम

E-Vehicles to be Introduced in Government Offices: झारखंड में वायु प्रदूषण (air pollution) को...

DSPMU में छात्रों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव और वित्तीय समझ पर मिली अहम जानकारी

DSPMU Students Received Valuable Information: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के रसायन विज्ञान...

जल स्रोतों के संरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, अतिक्रमण हटाने में ढिलाई पर जताई नाराजगी

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य में जल स्रोतों, नदियों...

मधुकम में अतिक्रमण पर चला निगम का डंडा, सड़कें हुईं साफ

Corporation Cracks Down on Encroachment in Madhukam : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम...

खबरें और भी हैं...