झारखंड

देवघर Airport से बेंगलुरु के लिए सितंबर से चालू होगी फ्लाइट

रांची: देवघर Airport से सितंबर से तीसरी फ्लाइट (Third Flight) शुरू होगी। यह फ्लाइट देवघर से बेंगलुरु के लिए होगी।

Indigo ने शुरुआत में एक साथ देवघर से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई की फ्लाइट का प्रस्ताव DGCS और Ministry Of Civil Aviation को भेजा था।

इसमें दिल्ली की Flight का स्लॉट 30 जुलाई से मिल गया लेकिन बेंगलुरु और मुंबई का स्लॉट नहीं मिल पाया था। अब Ministry Of Civil Aviation सितंबर में देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट का स्लॉट देने को तैयार हो गया है।

सप्ताह में चार दिन भरेगी उड़ान

सितंबर माह में देवघर से बेंगलुरु की Flight का स्लॉट Indigo को मिल जायेगा। इसके बाद अगस्त में Indigo की वेबसाइट में देवघर-बेंगलुरु फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया जायेगा।

साथ ही टिकटों की Booking भी शुरू हो जायेगी। Indigo की 180 सीटर वाली देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी।

यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इस फ्लाइट की फ्रिक्वेंसी बढ़ायी जा सकती है। इस Flight के पायलट छपरा के BJP सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी होंगे।

अभी देवघर से कोलकाता की 78 सीटर फ्लाइट सप्ताह में चार दिन चल रही है। दोनों तरफ से अक्सर सीटें फूल जा रही है।

इधर, देवघर-बेंगलुरु फ्लाइट शुरू होने से लोगों को आवागमन में काफी आसानी होगी। देवघर एयरपोर्ट और Indigo 30 जुलाई को दिल्ली से देवघर आने वाली पहली 180 सीटर की Commercial Flight का स्वागत करने में जुटा है।

इस फ्लाइट का वाटर सैल्यूट करने की भी तैयारी है। इस Commercial Flight में सामान्य यात्रियों के साथ गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के साथ सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेशलाल यादव निरहुआ समेत अन्य BJP के सांसद देवघर आएंगे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker