Homeझारखंडभाकपा माओवादियों का शहीद सप्ताह शुरू, पुलिस अलर्ट

भाकपा माओवादियों का शहीद सप्ताह शुरू, पुलिस अलर्ट

Published on

spot_img

रांची: प्रतिबंधित नक्सली संगठन (Naxalite Organization) भाकपा माओवादियों का शहीद सप्ताह शुरू हो गया है। माओवादियों ने तीन अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाने का एलान किया है।

Jharkhand में अपनी खोई ताकत को वापस पाने के लिए माओवादी शहीद सप्ताह के दौरान विध्वंसक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।

इसे लेकर Police Headquarters की ओर से पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। खासकर नक्सल प्रभावित जिलों में Police and Central Forces) को विशेष निगरानी बरतने को कहा गया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में पहले से चल रहे अभियान को और तेज कर दिया गया है।

Police Headquarters की तरफ से पत्र जारी कर सभी जिले के एसपी को नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।

नक्सलियों के लिए रेलवे (Railway) हमेशा से सॉफ्ट टारगेट रहा है, यही वजह है कि POLICE पूरी तरह से मुस्तैद हो कर हर Railway Station पर आने जाने वालों पर पैनी निगाह रखे हुए है।

हाईवे और रेलवे पटरियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश भी दिया गया

नक्सल प्रभावित रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। नक्सल प्रभावित जिलों में पड़ने वाले एनएच और रेलवे ट्रैक की भी निगरानी Central Forces के द्वारा की जा रही है।

साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर पायलट ट्रेन चलाने का निर्देश भी दिया गया है। RPF को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

Jharkhand Police के प्रवक्ता सह IG अभियान अमोल होमकर (Amol Homkar) ने गुरुवार को बताया कि नक्सलियों के शहीद सप्ताह को देखते हुए राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सभी नक्सल प्रभावित जिलों में माओवादियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान सुरक्षाबलों (Security Forces) को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके अलावा हाईवे और रेलवे पटरियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश भी दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि भाकपा माओवादी Police Encounter में मारे गए अपने साथियों की याद में हर साल शहीद सप्ताह मनाते हैं।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...