HomeUncategorizedपंजाब के स्वास्थ्य मंत्री से नाराज वीसी समेत कई ने दिया इस्तीफा

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री से नाराज वीसी समेत कई ने दिया इस्तीफा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चंडीगढ़: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के रवैये से परेशान होकर बाबा फरीद मेडिकल विश्वविद्यालय (Baba Farid Medical University) के उपकुलपति तथा कई अधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Punjab में यह दूसरा मौका है जब Aam Aadmi Party (AAP) की सरकार के मंत्री की कार्यशैली से परेशान होकर किसी अधिकारी ने इस तरह का कदम उठाया है।

गद्दे फटे और जले हुए थे, यह देख मंत्री गुस्से में आ गए

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने शुक्रवार को Faridkot Hxcospital का दौरा किया था। इस दौरान वह स्किन वार्ड में पहुंचे। वहां गद्दे फटे और जले हुए थे। यह देख मंत्री गुस्से में आ गए।

उन्होंने अफसरों से जवाबतलबी करने की बजाए सीधे उपकुलपति Dr. Raj Bahadur को गद्दे पर लेटने को कहा। Vice Chancellor थोड़े हिचकिचा रहे थे तो मंत्री ने खुद हाथ से पकड़ कर उन्हें लेटने को कहा।

राज बहादुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया

उस वक्त पूरा Staff and Media वहां मौजूद था। राज बहादुर के साथ हुए व्यवहार का Video वायरल हो गया। जिसके बाद शनिवार सुबह राज बहादुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद Amritasar Medical College के प्रिंसिपल डॉ. राजीव देवगन, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केडी सिंह और उपकुलपति राजबहादुर के सचिव OP Chaudhary ने भी इस्तीफा दे दिया।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री रहे Vijay Singla जहां भ्रष्टाचार के आरोपों में फंस चुके हैं, वहीं एक महिला डॉक्टर ने Singla के कार्यकाल में नौकरी छोड़ी थी। Punjab के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा के खिलाफ भी राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे।

spot_img

Latest articles

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

खबरें और भी हैं...