Homeझारखंडसरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष कर रहे कार्रवाई: बाबूलाल मरांडी

सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष कर रहे कार्रवाई: बाबूलाल मरांडी

Published on

spot_img

रांची: भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने बुधवार को पार्टी के चार विधायकों को मानसून सत्र से निलंबित किये जाने के निर्णय का विरोध जताया है।

उन्होंने कहा है कि सत्र में अकारण BJP के विधायकों को निलंबित किया गया है। उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सरकार के इशारे पर असंवैधानिक निर्णय ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के निलंबित चार विधायक (Four legislators) जनता के सवालों को सदन में सिर्फ मुखरता से उठा रहे थे। जनता ने आखिर इसी के लिय तो उन्हें चुनकर भेजा है।

बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। जनता के पैसों और राज्य के संसाधनों की लूट मची है।

ऐसे में विधायक अगर ये सवाल राज्य के सबसे बड़े पंचायत में करते हैं, मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगते हैं तो इसमें क्या असंवैधानिक है?

सरकार अपने संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग करवा रही

उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी विधायक ने कोई असंवैधानिक, असंसदीय व्यवहार, आचरण सदन में नही किया।

एक विधायक जयप्रकाश पटेल तो सदन में उपस्थित भी नहीं थे फिर भी उन्हें निलंबित किया गया।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की कार्रवाई सुनियोजित थी, क्योंकि वे एक दिन पूर्व ही सदन में ऐसी कार्रवाई की बात कर चुके थे।

उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह जनता के सवालों से घिर चुकी है। कोई जवाब सरकार के पास नहीं है, इसलिए सरकार अपने संवैधानिक अधिकारों (Constitutional rights) का दुरुपयोग करवा रही है।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...