Latest Newsझारखंडरांची में भाजपा विधायकों ने घर-घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली बाइक...

रांची में भाजपा विधायकों ने घर-घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली बाइक रैली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: तिरंगा हम सब को एक सूत्र में बांधने का माध्यम है। घर-घर तिरंगा अभियान (Tricolor campaign) देश के स्वाभिमान को जगाने का अभियान है।

शुक्रवार को ये बातें भाजपा विधायक (BJP MLA) दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहीं। वे BJP विधायकों की ओर से राजधानी में निकाली गयी Bike तिरंगा रैली में बोल रहे थे।

मरांडी ने कहा कि हमारे गौरव और स्वाभिमान के इस प्रतीक को घर-घर तक पहुंचा कर हम आज़ादी के Amrit Mahotsav को सफल बनायेंगे।

सभी विधायकों ने राजधानी में Bike तिरंगा रैली निकाली

इस अवसर पर उन्होंने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा..झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत गाया। उन्होंने कहा कि आत्मगौरव का बोध कराता तिरंगा हमारी राष्ट्रीयता और हमारी अस्मिता की पहचान है।

इससे पहले बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) के नेतृत्व में सभी विधायकों (MLA) ने राजधानी में Bike तिरंगा रैली निकाली।

रैली मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास से शुरू हुई और बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास इसका समापन हुआ।

यहां सभी विधायकों (MLA) ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि की।

रैली में शामिल होने वालों में विधायकों में बिरंची नारायण (MLA Biranchi Narayan) , अनंत ओझा, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, CP Singh, अमर बाउरी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, भानू प्रताप शाही, केदार हाजरा, आलोक चौरसिया, अपर्णा सेन गुप्ता, पुष्पा देवी, मनीष जायसवाल, नवीन जायसवाल, अमित यादव, अमित मंडल, किशुन दास, कोचे मुंडा, शशि भूषण मेहता, जेपी पटेल, समरी लाल, राज सिन्हा और नारायण दास सहित अन्य के नाम शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

हाईकोर्ट सख्त , रात में गिरफ्तारी पर सवाल, थाना प्रभारी पर कार्रवाई शुरू

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने दामोदर नाथ शाहदेव की ओर से दायर हैबियस कॉर्पस याचिका...

झारखंड में खनन का असर, आधी पंचायतें प्रदूषण की चपेट में, टीबी जैसी बीमारियों की बढ़ती चिंता

रांची: झारखंड में खनन गतिविधियों का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

खबरें और भी हैं...