झारखंड में इस जिले के स्कूल शिक्षकों पर लटक रही कार्रवाई की तलवार, कल तक का है मौका

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो जिले के 9 प्रखंडों के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं वार्डेन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

इन्हें 4 जनवरी तक अपने स्कूलों का डाटा हर हाल में ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर अपडेट करने का मौका है, अन्यथा कठोर कार्रवाई तय है।

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से एक जनवरी को ही आदेश निकाला गया।

इतना ही नहीं, ऐसे स्कूलों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं वार्डेन से पहले यह स्पष्टीकरण भी मांगा गया है कि अब तक डाटा पूरा क्यों नहीं किया गया।

अब तक सेशन 2016-17 का भी डाटा अपडेट नहीं

विभाग की ओर से ई-विद्या वाहिनी के वर्जन में स्टूडेंट्स प्रोग्रेसन मॉड्यूल का प्रयोग करते हुए सत्र 2019-20 तक के लिए विद्यालय का छात्रवार आंकड़ा 25 सितंबर 2020 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया था, परंतु अब तक शैक्षणिक वर्ष 2016-17 का आंकड़ा भी अपडेट नहीं किया गया।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची में किसी भी प्रखंड का पूरा डाटा अपडेट नहीं हो पाया है।

27 दिसंबर तक की रिपाेर्ट के अनुसार बेरमो में 67 स्कूलों में 2016-17 में 98.51 प्रतिशत, 2017-18 में 98.5 प्रतिशत, 2018-19 में 98.51 प्रतिशत, 2019-20 में 95.52 प्रतिशत ही आंकड़ा अपडेट हो सका।

उसी तरह चंदनकियारी के 229 स्कूलों में 2016-17 में 99.56, 2017-18 में 98.69, 2018-19 में 96.94, 2019-20 में 94.32 प्रतिशत ही हुआ।

Share This Article