Latest Newsझारखंडरांची डोरंडा में शाइस्ता की हत्या मामले में पूर्व ADM सहित दो...

रांची डोरंडा में शाइस्ता की हत्या मामले में पूर्व ADM सहित दो दोषी करार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: दहेज के लिए शाइस्ता हसमत की हत्या (Murder) के मामले में अपर न्यायायुक्त दिनेश राय की कोर्ट ने सोमवार को पूर्व ADM अहमद हुसैन तथा महिला के देवर अंदलीब अहमद काे दोषी करार दिया है। उनकी सजा पर 16 अगस्त को सुनवाई होगी।

सोमवार को कोर्ट ने दोषी पाए जाने के बाद पूर्व ADM काे हिरासत में लेने का आदेश दिया।

इस मामले में देवर अंदलीब अहमद पूर्व से ही जेल में है, उसकी पेशी वीडियो कॉफ्रेंसिग के माध्यम से हुई। इस मामले की आरोपित एक महिला की सास शाहनाज परवीन की Death हो चुकी है।

इस संबंध में मृतका शाइस्ता हसमत के भाई अबु साहलेह नासिर ने बताया कि अपनी बहन की शादी डाेरंडा के रहमत कॉलोनी निवासी अहमद हुसैन के पुत्र आफताब अहमद से 27 दिसंबर 2015 में की थी।

मारपीट और गाली-गालौज की गयी

शादी के कुछ दिन बाद से ही महिला को दहेज (Dowry) के लिए मारपीट और प्रताड़ित किया जाने लगा।

दहेज न देने पर 12 जुलाई 2017 को सास, ससुर और देवर ने बिजली की तार से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

अगले दिन जब महिला के पिता सरकारी शिक्षक (Government teacher) हसमत अली ओला, भाई और अन्य परिजन शव लेने पहुंचे तो ससुराल वाले शव देने से इनकार कर दिया।

साथ ही मारपीट और गाली-गालौज की गयी। इससे सदमें में उसी दिन महिला के पिता हसमत अली ओला की मौत हो गयी थी। इसके पूर्व महिला के पिता ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी थी।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...