Homeझारखंडरांची में दिल्ली पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 'मौलाना' को साथ...

रांची में दिल्ली पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, ‘मौलाना’ को साथ लेकर आई थी पुलिस की टीम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: नकली नोट (Counterfeit Notes) के धंधेबाजों का भंडाफोड़ करने के लिए शनिवार को Ranchi में छापामारी करने आई दिल्ली Police को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि इस मामले को लेकर Delhi Polies ने बिना पिठोरिया थाना की पुलिस को सूचना दिए ही छापा मारने बाढ़ू गांव पहुंच गई थी।

इसमें शामिल सभी पुलिसकर्मी सादे लिबास में थे। Police की टीम अपने साथ Jharkhand के गढ़वा जिला निवासी वकील अहमद उर्फ मौलाना को साथ लेकर आई थी, जिसे दिल्ली में पकड़ा गया था।

उसी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस की टीम सीधे बाढ़ू गांव पहुंची थी जहां बाढ़ू के तस्सवुर को गिरफ्तार (Arrested) करने के लिए उसके घर के पास पहुंची।

जहां से उसे उठाया गया, वहां स्थानीय ग्रामीण जुट गए और पुलिस की Team को किडनैपर समझकर घेर लिया।

पुलिस टीम के साथ हाथापाई भी की

इस दौरान पुलिसकर्मी जबरन तस्सवुर को अपनी गाड़ी में बैठा रहे थे। यह देख ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस टीम के साथ हाथापाई भी की।

इसके बाद Police को घेरकर बंधक बनाए जाने की सूचना रांची पुलिस को मिली। इस सूचना के मिलते ही वहां पिठोरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दिल्ली पुलिस की टीम और तस्सवुर को ग्रामीणों से छुड़ाकर पिठोरिया थाना ले जाया गया।

वहां से दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की टीम तस्सवुर को लेकर Ranchi Civil Court पहुंची तथा वहां उसे Court में पेश कर Transit remand पर लिया। फिलहाल दिल्ली पुलिस और Ranchi तस्सवुर से पूछताछ कर रही है।

नकली नोट दिल्ली में खपाता था

नकली नोट दिल्ली में खपाता था तस्सवुर बाढ़ू गांव से पकड़ा गया तस्सवुर नकली Note दिल्ली में खपाता था। इसमें गढ़वा का वकील भी शामिल है।

प्रारंभिक जांच में यह भी जानकारी मिली है कि पिठोरिया निवासी मुन्ना नामक आरोपी नकली नोट उपलब्ध करवाता था। आरोपी मुन्ना जेराक्स की दुकान चलाता है।

इसी मशीन से वह नकली नोट भी बनाता है। मुन्ना रंगीन Photo Stat Machine से नोट छापता है। Paper कटर, ब्लेड स्केल की मदद से कटिंग करके हू-ब-हू असली नोट की तरह तैयार कर लेता है।

सारा सामान उसकी दुकान में मौजूद है। फिलहाल पुलिस इस बिंदु पर गहनता से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

जाली नोट के धंधेबाजों के खिलाफ कई जगहों पर चल रही है छापेमारी

रांची के ग्रामीण SP नौशाद आलम ने बताया की दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में जाली नोट के धंधे में लिप्त एक आरोपी को Arreste किया था और उससे हुई पूछताछ (Inquiry) के आधार पर यह जानकारी दिल्ली पुलिस को मिली थी कि रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के निवासी तस्सवुर के द्वारा उसे जाली नोट मिला था।

इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने Ranchi पहुंच कर छापामारी की कार्रवाई को अंजाम दिया, वहीं उन्होंने बताया कि रांची के रातु थाना क्षेत्र में पिछले दिनों साढ़े 5 लाख रुपये नकली नोट मिले थे।

उसमें चतरा का Connection सामने आया था और इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई थी, वहीं इस मामले में अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

इसके साथ ही अब एक नया Connection सामने आया है और पुलिस इसे लेकर भी जांच कर रही है।

जाली नोट के कारोबारियों के Spread Racket का भंडाफोड़ करने के लिए दिल्ली व रांची पुलिस की संयुक्त रूप से कई जगहों पर छापेमारी चल रही है।

spot_img

Latest articles

ब्राउन शुगर तस्कर लेडी डॉन को पुलिस ने दबोचा!

Brown Sugar Smuggler Lady don arrested : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नशे के खिलाफ...

मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या

Young Man Committed Suicide : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदुमपुर (Makdumpur) में...

सुखदेवनगर थाना प्रभारी और मुंशी सस्पेंड

Sukhdevnagar Police Station in-charge and clerk Suspended: रांची के सुखदेवनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार...

धुर्वा में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त ही निकला हत्यारा, गिरफ्तार

Youth Shot Dead in Dhurva: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में 1 दिसंबर की...

खबरें और भी हैं...

ब्राउन शुगर तस्कर लेडी डॉन को पुलिस ने दबोचा!

Brown Sugar Smuggler Lady don arrested : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नशे के खिलाफ...

मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या

Young Man Committed Suicide : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदुमपुर (Makdumpur) में...

सुखदेवनगर थाना प्रभारी और मुंशी सस्पेंड

Sukhdevnagar Police Station in-charge and clerk Suspended: रांची के सुखदेवनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार...