Latest NewsUncategorizedTATA ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रोड एक्सीडेंट में मौत

TATA ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रोड एक्सीडेंट में मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: TATA समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन (Death) हो गया है। मुंबई से सटे पालघर में रविवार को उनकी मर्सिडीज कार रोड के डिवाइडर से टकरा गई।साइरस मिस्त्री और चार अन्य लोग पालघर की ओर जा रहे थे।

साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) भारतीय मूल के सबसे सफल और ताकतवर कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के बेटे थे। साइरस मिस्त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ था।

साइरस मिस्त्री और चार अन्य लोग मुंबई के पालघर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे की शिकार हो गई, जिसमें मिस्त्री का निधन हो गया। उनकी Company के निदेशक ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

TATA ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रोड एक्सीडेंट में मौत

प्रबंध निदेशक एमडी के तौर पर कार्यरत थे

देश के औद्योगिक घराना शापूरजी पलोनजी परिवार से संबंध रखने वाले साइरस मिस्त्री को आपसी विवाद (Mutual dispute) के बाद अक्टूबर 2016 में टाटा समूह के चेयरमैन पद और बाद में निदेशक मंडल से भी हटा दिया गया था।

मिस्त्री Tata Sons के छठे चेयरमैन रहे। मिस्त्री ने रतन टाटा के पद से हटने के बाद 2012 में कंपनी की कमान संभाली थी। टाटा सन्स में साइरस मिस्त्री के परिवार की 18.4 फीसदी की हिस्सेदारी है।

टाटा संस के निदेशक मंडल से हटने के बाद साइरस मिस्त्री शापूरजी पलोनजी एंड कंपनी के प्रबंध निदेशक MD के तौर पर कार्यरत थे।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...