Homeझारखंडदुमका पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने कहा- झारखंड में आदिवासी बेटियां सुरक्षित नहीं,...

दुमका पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने कहा- झारखंड में आदिवासी बेटियां सुरक्षित नहीं, लगातार हो रही बेटियों की हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: भाजपा विधायक दल (BJP Legislature Party) के नेता बाबूलाल मरांडी रविवार को दुमका में दुष्कर्म (Rape) के बाद मारी गयी नाबालिग लड़की के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली।

दुख और नाराजगी जाहिर करते हुए बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि झारखंड में आदिवासी बेटियां (Tribal Daughters) भी सुरक्षित नहीं हैं।

लगातार बेटियों की हत्या हो रही है, जिस नाबालिग बेटी को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उसके परिजनों के दर्द भरे खामोश चेहरे को देखकर सब कुछ समझा जा सकता है।

अपनी संतान को ऐसे खोने का दर्द क्या होता है, यह मुझे भी पता है। मामले की NIA से जांच कराई जानी चाहिये। इस दौरान दुमका सांसद सुनील सोरेन और पूर्व मंत्री लुईस मरांडी भी उनके साथ थे।

पोस्टमार्टम में पता लगा कि लड़की गर्भवती थी

उल्लेखनीय है कि दुमका के रानीश्वर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक नाबालिग आदिवासी लड़की की लाश मिली थी। हत्यारे ने मामले को आत्महत्या का केस दिखाने को शव के पेड़ से लटका दिया था।

हालांकि, Police की ओर से कराये गये पोस्टमार्टम (Post-Mortem) में पता लगा कि लड़की गर्भवती (Girl Pregnant) थी। उसकी हत्या की गयी है।

लड़की मजदूरी करके घर की मदद करती थी। फिलहाल इस मामले में Police ने आरोपित राजमिस्त्री अरमान अंसारी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...