शर्मनाक! बोकारो में दो दिनों तक बंधक बनाकर रांची और आरा के युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो जिले (Bokaro District) में भी गैंगरेप (Gang Rape) की घटना को अंजाम दिया गया है।

बोकारो जिले के जरीडीह थाना इलाके में दो दिनों तक बंधक रखकर एक नाबालिग लड़की के साथ पांच लड़कों के सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई में Police ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम कृष्ण कुमार नायक, राजकुमार प्रसाद और गोपाल सिंह है। वहीं इस मामले में अन्य दो आरोपी फरार चल रहे हैं।

पुलिस फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी (Arrest) के लिए छापेमारी कर रही है। Police को जानकारी मिली है कि घटना में शामिल चार आरोपी शादी- विवाह तथा रजरप्पा में Photo खींचने का काम करते हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी राजकुमार प्रसाद उर्फ छोटू है।

रांची और आरा भोजपुर के युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार (Arrest) आरोपियों में रांची और बिहार के आरा भोजपुर के रहने वाले हैं। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी 30 अगस्त की शाम 4 बजे कुछ सामान लाने के लिए घर से निकली थी।

उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। उसके पास एक मोबाइल भी था लेकिन किसी घर वालों का Call Receive नहीं कर रही थी।

जिसके बाद परिजनों को जब किसी तरह का जानकारी नहीं मिली तो कोई अनहोनी की आशंका को देखते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिजनों इस बात का डर का था कि कोई अज्ञात युवक उसे बहला फुसलाकर ले गए हैं। जिसके बाद Police ने गायब हुए नाबालिग लड़की के Mobile Number को सर्विलांस पर डाला।

लड़की के Mobile ट्रेस करके तीनों आरोपियों की गिरफ्तार किया गया। फिलहाल दो आरोपी अभी भी फरार है।

Share This Article