पलामू पुलिस ने मर्डर केस में बोकारो के तीन को किया गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पलामू पुलिस ने हत्या (Murder) के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में Jail भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपितों में सन्टू शर्मा, अभिमन्यु कुमार उर्फ मोनू पासवान, नसीम अंसारी शामिल है। तीनों Bokaro जिला के रहने वाले हैं।

पलामू SP चंदन सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि 24 अगस्त को समय दोपहर 1:00 बजे सूचना मिली कि छतरपुर थाना क्षेत्र के बाधामारा लक्ष्मी (Badamara lakshmi) जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलने पर छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार, SI प्रियरंजन कुमार एवं सशस्त्र बल के जवानों के साथ लक्ष्मी जंगल में पहुंचे तो देखा कि एक पुरुष का शव (Dead Body) पड़ा हुआ है।

पुलिस ने हत्या में संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया

उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेजा दिया। मृत व्यक्ति के पास से आधार कार्ड का एक फोटो कॉपी पाया गया।

उसकी शिनाख्त बिहार के रोहतात जिले के फिरहीन्डीह निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई। वह BSL Company Bokaro  से सेवानिवृत था।

दिनेश कुमार बोकारो में किराये के मकान में अकेले रह रहा था। पुलिस ने हत्या में संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Share This Article