झारखंड में COVID-19 के 124 एक्टिव मरीज

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) में Covid-19 के 13 नए मरीज मिले हैं।जबकि राज्य (State) में कोरोना (Corona) से 14 मरीज स्वस्थ हुए है।

राज्य में कोरोना के 124 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 47 मरीज रांची में एक्टिव है। राज्य में कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही है।

मंगलवार सुबह बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 68 हजार, 934 सैंपल की जांच की गयी

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से दो, धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur)से एक, कोडरमा से एक, लातेहार से एक और रांची से पांच मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 135 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 68 हजार, 934 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 124 सक्रिय केस (Active case) है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 681 मरीज ठीक हुए हैं।

Share This Article