झारखंड DGP पहुंचे बूढ़ा पहाड़, कहा- राज्य में नक्सलियों के लिए कोई जगह नहीं

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: DGP नीरज सिन्हा (Neeraj Sinha) रविवार को बूढ़ा पहाड़ पहुंचे और झारखंड पुलिस एवं CRPF के जांबाज जवानों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सलियों (Naxalites) के लिए कोई जगह नहीं है और उन पर चौतरफा प्रहार जारी रहेगा।

सुरक्षाबलों के मनोबल और इच्छाशक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की प्रतिकूल मौसम, भारी बारिश और आंधी तूफान के बावजूद भी अभियान जारी है और नक्सली भाग रहे हैं।

DGP के नेतृत्व में ADG अभियान संजय आनंद लाठकर, IG CRPF अमित कुमार, IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर, SP शिवानी तिवारी हेलीकॉप्टर से बूढ़ा पहाड़ पहुंचे। सभी अधिकारियों ने माओवादी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनाई।

बरामद बंकर और शस्त्रागार सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया

साथ ही सुरक्षाबलों (Security forces) के कैंप का निरीक्षण कर जांबाज जवानों का पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया।

उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। सुरक्षाबलों के द्वारा उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों के बीच रोजमर्रा की चीजों का वितरण भी किया।

उल्लेखनीय है कि यह इलाका झारखंड छत्तीसगढ़ सीमावर्ती माओवादी नेताओं (Frontline Maoist leaders) का शरण स्थली रहा है। इस सुरक्षित पनाहगार में माओवादियों के पोलित ब्यूरो और सेंट्रल कमेटी के सदस्य विध्वंसक करवाई की रणनीति बनाकर घटना को अंजाम देते थे।

बरामद बंकर और शस्त्रागार सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है। नक्सलियों के Training camp के रूप में मशहूर इस इलाके से कई फौजी दस्ते तैयार कर झारखंड के दूसरे क्षेत्रों में भेजे जाते थे।

संयुक्त अभियान दल कोबरा, झारखंड जगुआर और CRPF के साथ लातेहार- गढ़वा पुलिस ने पहाड़ के निचले हिस्से में रणनीति के तहत पहले धीरे-धीरे कैंप स्थापित किया।

Share This Article