Homeक्राइमदिल्ली में कैदी ने जेल में महिला डॉक्टर के साथ किया दुष्कर्म...

दिल्ली में कैदी ने जेल में महिला डॉक्टर के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

Published on

spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में एक सजायाफ्ता कैदी (Convicted Prisoner) ने जेल में महिला डॉक्टर (Female Doctor) के साथ दुष्कर्म (Rape) का प्रयास किया।

दिल्ली के मंडोली जेल (Mandoli Jail) में इस सनसनीखेज वारदात से हड़कंप है।

यह वारदात 26 सितंबर (सोमवार) दोपहर की बताई जा रही है। तिहाड़ जेल (Tihar Jail) महानिदेशक संदीप गोयल (Sandeep Goyal) ने इसकी पुष्टि की है।

महिला वॉशरूम के भीतर शर्मनाक हरकत

जेल महानिदेशक गोयल के मुताबिक वारदात की FIR उत्तर पूर्वी जिले के हर्ष विहार पुलिस स्टेशन में पीड़ित महिला डॉक्टर की शिकायत पर दर्ज हो चुकी है।

पीड़ित जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर (Junior Resident Doctor) है। जेल सूत्रों के मुताबिक आरोपित कैदी ने महिला वॉशरूम (Ladies Washroom) के भीतर यह शर्मनाक हरकत की।

पीड़ित किसी तरह खुद को छुड़ाकर वहां से शोर मचाती हुई भागी।

हर्ष विहार थाने में दर्ज FIR के मुताबिक इस संदर्भ में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी स्टाफ को चकमा देकर महिला वॉशरूम में छिपा

पुलिस के अनुसार, मंडोली जेल संख्या-13 के डेंटल क्लीनिक (Dental Clinic) में सोमवार दोपहर महिला डॉक्टर कैदियों की जांच कर रही थीं।

इस दौरान आरोपित जांच के बहाने क्लीनिक पहुंचा और जेल स्टाफ को चकमा देकर महिला वॉशरूम में छिप गया।

जब महिला डॉक्टर वॉशरूम गईं तो कैदी ने दरवाजा बंद कर उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

महिला डॉक्टर के विरोध करने पर कैदी ने जान से मारने की धमकी दी। महिला डॉक्टर किसी तरह बचकर बाहर आईं।

बदहवास हालत में होने की वजह से वह गिरकर घायल हो गईं। मंडोली जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने हर्ष विहार थाने को इसकी सूचना दी।

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपित मयूर विहार थाने में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में सजा काट रहा है।

spot_img

Latest articles

ट्रंप बोले- भारत पर टैरिफ लगाना मुश्किल था ; भारत ने कहा- अपनी जरूरतें पहले

President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नीति ने दुनिया भर...

हजरत रिसालदार शाह बाबा के 218वें उर्स पर चादरपोशी, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज ने दी मुबारकबाद

218th Annual Urs: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की...

खबरें और भी हैं...

ट्रंप बोले- भारत पर टैरिफ लगाना मुश्किल था ; भारत ने कहा- अपनी जरूरतें पहले

President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नीति ने दुनिया भर...