Homeक्राइमरांची चुटिया में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

रांची चुटिया में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Published on

spot_img

रांची: रांची के चुटिया थाना (Chutia Police Station) क्षेत्र स्थित कृष्णापुरी में गुरुवार को बंद घर का ताला तोड़कर चोर (Thief) नकदी सहित लाखों के आभूषण ले उड़े।

पुलिस के अनुसार कृष्णापुरी (Krishnapuri) के रहने वाले स्वर्गीय दयानंद पोद्दार का परिवार बिहार के जमालपुर गया था। उनका घर बीते 25 दिन से बंद था।

इसी दौरान चोरों ने घर का गेट का ताला काटकर लगभग 40 लाख के जेवरात और सामान की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि घर की मालकिन भी जो शिक्षिका (Teacher) हैं बिहार के जमालपुर में पोस्टेड है। पूरे परिवार के साथ जमालपुर में थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल (Investigation) कर रही है। पुलिस आसपास में लगे CCTV की मदद से पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

बंद घर में हुई है चोरी

पुलिस को एक CCTV कैमरे का फुटेज मिला है उसमें बीते 19 सितंबर की रात करीब एक बजे चोरों ने घटना को अंजाम देने की पुष्टि हो रही है।

चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार (Venkatesh Kumar) ने बताया कि अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है कि कितने की चोरी हुई है। बंद घर में चोरी हुई है। FSL टीम को बुलाया गया है । जांच पड़ताल की जा रही है।

spot_img

Latest articles

बोकारो में बाइक सवार अपराधियों ने फैलाई दहशत, बांधडीह रेलवे साइडिंग पर ट्रैक्टर चालक को मारी 4 गोलियां

Jharkhand News: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांधडीह रेलवे साइडिंग पर मंगलवार...

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का दोषी आशिक खान को 20 साल की सजा

Jharkhand News: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का...

रांची में होम गार्ड भर्ती पर संकट! झारखंड हाई कोर्ट में याचिका

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में हो रही होम गार्ड भर्ती के खिलाफ...

बैंक ऑफ बड़ौदा लूटकांड का खुलासा!, 8 अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट में…

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में 1 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा...

खबरें और भी हैं...