ITBP के 32वें DG बने अनीश दयाल सिंह

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा (Indo-China Borders) पुलिस (ITBP) मुख्यालय में सोमवार अनीश दयाल सिंह (Anish Dayal Singh) ने पदभार ग्रहण किया। डॉ सुजॉय लाल थाउसेन ने बल मुख्यालय में सिंह को प्रथागत बैटन सौंपा।

अनुशासित बल की सेवा करने का सौभाग्य

बैटन सौंपने के बाद CRPF के DG सुजॉय लाल थाउसेन ने कहा कि “एक बहुत ही सक्षम अधिकारी को DG ITBP का प्रभार सौंप दिया गया है, मैं इस तरह के अनुशासित बल की सेवा करने का सौभाग्य महसूस कर रहा हूं, भले ही यह बहुत कम कार्यकाल के लिए था।

इस अवसर पर यहां काम करने के दौरान सब ने अच्छा समर्थन दिया।

ITBPके प्रवक्ता विवेक पांडेय ने बताया कि अनीश दयाल सिंह पर्वत-प्रशिक्षित विशिष्ट केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल- ITBP के 32वें प्रमुख हैं।

सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात किया गया था

उल्लेखनीय है कि ITBP 1962 में स्थापित किया गया था और मुख्य रूप से भारत-चीन सीमाओं की (Indo-China Borders) रक्षा के लिए तैनात किया गया था।

बल 24 अक्टूबर, 2022 को अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे करने जा रहा है।

TAGGED:
Share This Article