HomeUncategorizedशिंदे गुट ही असली शिवसेना: देवेंद्र फडणवीस

शिंदे गुट ही असली शिवसेना: देवेंद्र फडणवीस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने कहा कि बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स (BKC) में इकट्टा हुई भीड़ ने साबित कर दिया कि असली शिवसेना (Shiv Sena) शिंदे समूह की ही है। शिवाजी मैदान की क्षमता एक लाख लोगों की है, जबकि BKC की क्षमता दो लाख लोगों की है।

उद्धव ठाकरे की दशहरा रैली में वही पुराने भाषण

फडणवीस ने कहा कि BKC में आयोजित शिंदे समूह की दशहरा रैली में काफी भीड़ थी, इसलिए BJP अब शिंदे समूह की शिवसेना के साथ आगामी चुनाव गठबंधन करेगी और महाराष्ट्र की सत्ता हासिल करेगी।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे की दशहरा रैली में भाषण वही पुराने थे, जिसे बार -बार सुना जा चुका है। इसलिए उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को अपना स्क्रिप्ट राइटर (Script Writer) बदल देना चाहिए अथवा उन्हें नयापन कुछ लिखने की सलाह देना चाहिए।

असली शिवसेना एकनाथ शिंदे की है

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे कल नागपुर में कार्यक्रमों में व्यस्त थे। इसलिए बाद में शिवाजी पार्क (Shivaji Park) पर हुई दशहरा रैली और BKC में हुई दशहरा रैली के भाषणों का सारांश पढ़ा।

इनमें उद्धव ठाकरे के भाषण में कोई नयापन नहीं था। इसलिए इस भाषण पर प्रतिक्रिया नहीं दी जा सकती।

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की रैली में मुंबई के साथ-साथ बाकी महाराष्ट्र से भी कार्यकर्ता पहुंचे। इसलिए कल की बैठक से पता चला कि असली शिवसेना एकनाथ शिंदे की है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने अपने भाषण में साफ किया कि अब तक उन्होंने क्या किया है और आगे क्या करने वाले हैं। इसलिए BJP आगामी सभी चुनाव शिंदे समूह की शिवसेना के साथ लड़ेगी और मुंबई नगर निगम (Mumbai Municipal Corporation) सहित विधानसभा में वर्चस्व हासिल करेगी।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...