Homeझारखंडखूंटी में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर हुई चर्चा

खूंटी में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर हुई चर्चा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: व्यवहार न्यायालय परिसर (Behavioral Court Premises) में 12 नवंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat ) की तैयारी को लेकर शुक्रवार को डालसा सभागार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

प्रधान जिला जज ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं न्यायिक पदाधिकारियों (Officers and Judicial Officers) को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन कराने में सहयोग करें।

अभी से ही लोग व्यवहार न्यायालय में आकर वादों का निष्पादन करा रहे हैं

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मामलों के निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय (Court Of Practice) अवश्य पहुंचें और न्यायालय में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन कराएं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोरंजन कुमार (Secretary Manoranjan Kumar) ने बताया कि लोक अदालत को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत (Public Court) में पांच हजार से अधिक मामलों के निष्पादन की संभावना है। अभी से ही लोग व्यवहार न्यायालय में आकर वादों का निष्पादन करा रहे हैं।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...