सांसद संजय सेठ ने रेलवे के नवनियुक्त चेयरमैन से की मुलाकात

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को नई दिल्ली में रेलवे के नवनियुक्त चेयरमैन सुनीत शर्मा से मुलाकात कर रांची के अंतर्गत रेलवे से संबंधित विभिन्न सुविधा पर चर्चा की।

सेठ ने रांची के लोगों की असुविधा को देखते हुए रांची नई दिल्ली गरीब रथ को पुन: चालू करने, रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (02453) ट्रेन को सप्ताह में दो दिन लोहरदगा टोरी होते हुए चलाने की मांग रखी।

सांसद सेठ ने बताया कि इस रूट से ट्रेन के परिचालन से दिल्ली जाने में तीन घंटे की समय का बचत होगा।

लोहरदगा को टीएसएस पिछले दिसंबर माह में ही कमीशंड हो गया है और रांची लोहरदगा टोरी का इलेक्ट्रिकफिकेशन भी हो गया है। इसलिए इस रूट पर ट्रेन चलाने की अनुमति दी जाए।

लपरा- रांची मुख्य पथ के बीच लपरा रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए।

मैंकलुसकीगज रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज को राय साइडिंग के पास बाजार से जुड़े मुख्य पथ तक जोड़ा जाए।

सांसद सेठ ने बताया कि ईचागढ़ के अंतर्गत चांडिल कॉलेज के पास रेलवे फाटक को बंद नहीं करने की मांग रखी।

सांसद ने कहा कि वह कॉलेज के साथ-साथ बड़ी आबादी की बस्ती है।

फाटक बंद हो जाने से स्थानीय लोगों को जीवन यापन करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

रांची टाटा बाया मुरी के लिए शटल ट्रेन, मेमो ट्रेन (तीन या चार ) बोगी चलाई जाय। क्योंकि रांची पर्यटन का एक बड़ा केंद्र है। पूरे देश भर के पर्यटक यहां आते हैं।

यहां कई तरह के जलप्रपात एवं ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल है। पर्यटको के सुविधा को ध्यान में रखते हुए शटल ट्रेन चलाई जाए।

मुरी बरकाकाना रेल खंड का दोहोरीकरन का जल्द से जल्द शिलान्यास किया जाए।

टाटीसिलव सकी सह टाटीसिलवे बरकाकाना रेल लाइन का विस्तार किया जाए।

हटिया एनाकुलम ,हटिया पुणे, रांची सासाराम, रांची जयनगर, ट्रेनें को जल्द चालू किया जाए जो कोबिड के कारण बंद थी।

Share This Article