HomeUncategorizedCBI पूछताछ के बाद सिसोदिया के बयान पर AAP और BJP आमने-सामने

CBI पूछताछ के बाद सिसोदिया के बयान पर AAP और BJP आमने-सामने

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: Delhi में CBI दफ्तर पर हुई पूछताछ के बाद सिसोदिया (Sisodia) के बयान पर अब आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) आमने-सामने हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सिसोदिया पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘लाई डिटेक्टर’ (Lie Ditector) और ‘नार्को’ टेस्ट (Narco Test) कराने की चुनौती दी है।

वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री (Prime Minister) पर झूठ बोलने का आरोप लगा दिए हैं।

बटला हाउस मुठभेड़ को फर्जी बताते हैं

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर कहा है कि वोट बैंक (Vote Bank) के फायदे के लिए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सेना के शौर्य के भी सबूत मांगते हैं।

बटला हाउस मुठभेड़ (Batla House Encounter) को फर्जी बताते हैं। जहां उनको अच्छा लगता है हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, जहां अच्छा नहीं लगता वहां भगवान राम को गाली देते हैं। यह केजरीवाल का असली रूप है।

CBI के बारे में गलत बोलने पर पार्टी को माफी मांगनी चाहिए

उन्होंने कहा कि वे मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को नारकोटिक्स (Narcotics) की चुनौती देते हैं।

इससे पूरी सच्चाई सामने आएगी। अगर ऐसा नहीं है तो CBI के बारे में गलत बोलने पर पार्टी को माफी मांगनी चाहिए।

भ्रष्टाचार का खेल ज्यादा नहीं चलेगा

दिल्ली प्रदेश BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने पहले अफवाह फैलाई थी कि मनीष सिसोदिया गिरफ्तार (Arrest) किए जाएंगे।

जब ऐसा नहीं हुआ तो CBI उन्हें मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनाने का प्रस्ताव दे रही है की नौटंकी करने लगे। यह भ्रष्टाचार (Corruption) का खेल ज्यादा नहीं चलेगा।

सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता खुद प्रधानमंत्री मोदी हैं

दूसरी ओर आम आदमी के पार्टी (AAP) के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मनीष सिसोदिया से ‘लाई डिटेक्टर’ टेस्ट या ‘नारको’ टेस्ट कराना चाहती है।

देश में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता खुद प्रधानमंत्री मोदी हैं। वह चाहेंगे की प्रधानमंत्री खुद टेस्ट करायें। उन्होंने पूछा कि अगर CBI ED स्वतंत्र हैं तो मित्रों के 10 लाख करोड़ का माफ क्यों किया गया है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...