Latest NewsUncategorizedऋषि सुनक महाराजा चार्ल्स से मुलाकात के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के...

ऋषि सुनक महाराजा चार्ल्स से मुलाकात के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लंदन: ब्रिटेन के नेतृत्व के लिए ऐतिहासिक दौड़ में  Conservative Party का नया नेता चुने गये  Rishi Sunak मंगलवार को महाराजा चार्ल्स तृतीय से मिलकर देश के पहले भारतीय मूल के PM के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

निवर्तमान PM लिज ट्रस मंगलवार सुबह 10 डाउनिंग स्ट्रीट (PM का आवास-सह-कार्यालय) में अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगी, इसके बाद वह 73 वर्षीय महाराजा को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा देने के लिए बकिंघम पैलेस जाएंगी।

ब्रिटेन के नए PM

42 वर्षीय सुनक इसके बाद महाराजा के साथ अपनी बैठक के लिए महल पहुंचेंगे, जो औपचारिक रूप से ब्रिटेन के नए PM  के रूप में उन्हें नियुक्त करेंगे।

पूर्व चांसलर सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री के रूप में अपना पहला संबोधन देंगे, जिसमें उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति और बेटियों कृष्णा तथा अनुष्का के शामिल होने की उम्मीद है।

‘‘ब्रिटेन एक महान देश है”

सुनक ने सोमवार को निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले संबोधन में कहा, ‘‘ब्रिटेन एक महान देश है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम एक गहन आर्थिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अब स्थिरता और एकता की आवश्यकता है और मैं अपनी पार्टी और अपने देश को एक साथ लाना अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाऊंगा, क्योंकि यही एकमात्र तरीका है जिससे हम अपने सामने आने वाली चुनौतियों से पार पा सकेंगे और अपने बच्चों और अगली पीढ़ी के लिए एक बेहतर, अधिक समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।’’

ईमानदारी और विनम्रता के साथ आपकी सेवा करूंगा

सुनक ने कहा, ‘‘मैं संकल्प लेता हूं कि मैं ईमानदारी और विनम्रता के साथ आपकी सेवा करूंगा और ब्रिटिश लोगों के लिए दिन-रात काम करूंगा।’’

सुनक 210 वर्षों में ब्रिटेन के PM बनने वाले सबसे युवा नेता होंगे। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक (42) एक धर्मनिष्ठ हिंदू हैं।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...