भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए आदित्य ठाकरे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: Congress (कांग्रेस)  की भारत जोड़ो यात्रा (Bhart Joro Yatra) में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) Tशामिल हुए। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को महाराष्ट्र (Maharastra)  के हिंगोली में आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ पदयात्रा (Padyatara) की।

गुरुवार को यात्रा के 64वें दिन राकांपा की सांसद सुप्रिया सुले भी नांदेड़ में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुई थीं। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड ने भी हिस्सा लिया था।

यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी

मालूम हो कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को भी भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेना था, लेकिन वो स्वास्थ्य कारणों की वजह से इसमें शामिल नहीं हुए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि हाल ही में वह (पवार) अस्पताल में भर्ती हुये थे और डॉक्टरों द्वारा आराम करने की सलाह के मद्देनजर वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात इस साल 7 सिंतबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी (Kanyakumari)  से शुरू हुई थी। यह पदयात्रा तमिलनाडु के बाद केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना होते हुए महाराष्ट्र पहुंची है।

यह यात्रा राज्य के 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान 382 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

Share This Article