Latest Newsक्राइमसावधान! लिफ्ट मांगने के बहाने की लूटपाट, बुलेट सवार दो युवकों के...

सावधान! लिफ्ट मांगने के बहाने की लूटपाट, बुलेट सवार दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: Golimuri Police Station (गोलमुरी थाना क्षेत्र) के टिनप्लेट चौक (Tinplate Chowk) के पास ओला चालक कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-7 निवासी सजल कुमार सोनकर से गुरुवार देर रात बुलेट सवार दो बदमाशों ने लिफ्ट मांगने के बहाने कार (संख्या-जेएच05सीएल-6604), नौ हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट लिया।

बदमाशों ने उसके साथ मारपीट (Beating) भी की। पीड़ित ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचाई। ओला चालक ने थाने में बुलेट सवार दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस CCTV  फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीड़ित ने एक युवक की पहचान जे. जेना के रूप में की है, जिसका फोटो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मोबाइल और पैसे लेकर भाग निकले

पीड़ित ने बताया कि देर रात वह टेल्को आजाद मार्केट गया था।

रात करीब एक बजे गोलमुरी चौक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर तेल लेने के लिए रुका। इसी दौरान एक बुलेट पर दो युवक भी पेट्रोल डलवाने आए।

उनमें से एक लिफ्ट मांगने के बहाने कार में चढ़ गया। कार में उसके साथ मारपीट की। बुलेट चला रहा युवक भी टिनप्लेट चौक के पास कार में घुस गया। बदमाशों ने उससे नौ हजार रुपए, उसका मोबाइल लूट लिया।

किसी तरह वह आरोपियों की चंगुल से बचकर कार से बाहर निकला और भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दोनों बदमाश कार, मोबाइल और पैसे लेकर भाग निकले।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...