Homeक्राइमदिल्ली के दो साइबर ठग जमशेदपुर से गिरफ्तार

दिल्ली के दो साइबर ठग जमशेदपुर से गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Delhi (दिल्ली) की शहदरा साइबर थाना पुलिस ने इंटरनेट की स्पीड (Internet Speed) बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपितों को जमशेदपुर (Jamshedpur) से गिरफ्तार (Arrest) किया गया है।

आरोपितों में प्रदीप कुमार और मोहम्मद रिजवान शामिल हैं। रिजवान बार और कैफे (Cafe) चलाता है जबकि प्रदीप एक बार में बार टेंडर (Bar Tender) की नौकरी करता है।

आरोपियों के पास से बरामद हुए फोन, सिम कार्ड और डेबिट कार्ड

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की तो पता चला कि जिस खाते (Bank Account) में रुपये भेजे गये हैं, वह जमशेदपुर (Jamshedpur) में किसी प्रदीप कुमार के नाम पर है।

इस खाते का मो. रिजवान इस्तेमाल कर रहा था। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपितों (Criminals) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास तीन मोबाइल फोन (Phone) , चार सिमकार्ड (SIM Card) और छह डेबिट कार्ड (Debit Card) बरामद किए हैं।

कुछ समय में 30 लाख की ठगी

बैंक खातों (Bank Account) की डिटेल से पता चला कि आरोपितों ने पिछले कुछ समय में 30 लाख की ठगी (Fraud) कर ली है।

आरोपित खुद को JIO कंपनी का कस्टमर केयर (Customer Care) अधिकारी बताकर पीड़ितों को एक नंबर डॉयल करने के लिए कहते थे।

इसके बाद पीड़ितों का व्हाट्सएप (WhatsApp) हैक (Hack) हो जाता था।

बाद में आरोपित उनके करीबियों से मदद के बहाने रुपये ले लिया करते थे। पीड़ित के करीबियों को लगता था कि उनका रिश्तेदार मुसीबत में है।

उल्लेखनीय है कि शहदरा निवासी एक महिला कारोबारी ने ठगी (Fraud) की शिकायत दर्ज कराई थी।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...