Latest NewsUncategorizedबच्चों के आधार कार्ड के लिए जरूरी दिशा निर्देश किए गए जारी,...

बच्चों के आधार कार्ड के लिए जरूरी दिशा निर्देश किए गए जारी, जानें क्या है नियम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने Aadhar Card (आधार कार्ड) को लेकर नया नियम जारी किया है।

हालांकि यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क (Free) दी जाएगी और इसका पालन भी करना काफी जरूरी है।

बता दें कि यह नियम बच्चों के आधार कार्ड के लिए जारी किए हैं। UIDAI ने भारतीय बच्चों (Indian Childs) के आधार कार्ड यानी बाल आधार (Bal Aadhar) को अपडेट करने की गाइडलाइंस (Guidelines) जारी की है।

बताया जा रहा है कि अभिभावक (Parents) इस नियम को हल्के में न लें और जल्दी पूरा करें। अभिभावकों को कहा गया है कि वो अपने बच्चों के आधार कार्ड 5 साल और 15 साल की उम्र में अपडेट (Update) कराएं।

UIDAI ने अपने आधिकारिक Twitter Account के जरिए भी Tweet करके इस बात की जानकारी दी है।

Aadhar

पांच साल तक के बच्चों के लिए इस रंग का आधार कार्ड

UIDAIके अनुसार बच्चों के फिंगरप्रिंट (Fingerprint) समेत शरीर के तमाम अंगों में उम्र (Age) से साथ बदलाव होते हैं, जिसे अपडेट (Update) कराना अनिवार्य होता है।

बाल आधार (Bal Aadhar) और साधारण आधार में अंतर स्पष्ट करने के लिए सरकार ने इसे 0-5 साल तक के बच्चों के लिए ब्लू यानी नीले रंग (Blue Colour) का बाल आधार जारी करना शुरू किया है।

यह नीले रंग का आधार कार्ड 5 साल की उम्र के बाद मान्य नहीं होगा।

अगर आपके बच्चों की उम्र 5 साल हो गई है तो आप तुरंत अपने नजदीकी आधार कार्ड सेंटर (Aadhar Card Center) पर जाएं और अपने बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट कराएं।

यह फ्री सेवा (Free Service) है। उसके बाद आपके बच्चों को मिला नीले रंग का बाल आधार कार्ड बदलकर सफेद रंग (White Colour) वाला दिया जाएगा, जो कि आमतौर पर लोगों के पास होता है।

बता दें कि भारत में अब आधार सबके लिए अनिवार्य दस्तावेज है। यह आपकी भारतीय (Indian) होने की पहचान को बताता है। ऐसे में इसे बनवाना या अपडेट कराना जरूरी है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...