Latest NewsUncategorizedGujarat Assembly Election : दूसरे चरण के लिए प्रचार आज शाम को...

Gujarat Assembly Election : दूसरे चरण के लिए प्रचार आज शाम को होगा खत्म

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के दूसरे चरण के Vote के लिए प्रचार शनिवार शाम को समाप्त हो जाएगा और उम्मीदवार एवं राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने की आखिरी कोशिश करेंगे।

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की कुल 182 सीट में से 93 सीट पर वोट डाले जाएंगे। सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात की 89 सीट के लिए पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को हुआ था, जबकि दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। पहले चरण में औसतन 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दूसरे चरण में, शेष 93 सीट के लिए मतदान होगा, जिसके लिए राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP), विपक्षी कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (APP) सहित लगभग 60 राजनीतिक दलों के 833 उम्मीदवार और निर्दलीय मैदान में हैं।

दूसरे चरण के तहत जिन 93 विधानसभा सीट (Assembly Seat) के लिए मतदान होगा वे उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों में फैली हुई हैं जिनमें अहमदाबाद, वड़ोदरा और गांधीनगर शामिल हैं।

स्मृति ईरानी उत्तर गुजरात में रोडशो करेंगी

दूसरे चरण में कुछ महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में वोट (Vote) डाले जाएंगे जिनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की घाटलोडिया सीट के साथ ही वीरमगाम सीट जहां से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और गांधीनगर दक्षिण सीट शामिल है जहां से अल्पेश ठाकोर भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक और दो दिसंबर को भाजपा के कुछ उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार किया जिनमें अहमदाबाद में दो रोडशो शामिल हैं।

शनिवार को भाजपा अपने स्टार प्रचारकों के कई रोडशो और चुनावी रैलियां आयोजित करेगी।

भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ढोलका, महुधा और खंभात शहरों में चुनावी रैलियां करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उत्तर गुजरात के मोडासा और सिद्धपुर शहरों में रोडशो (Road Show) करेंगी।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...